OnePlus Open का टीजर जारी, इस दिन लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, तारीख कर लें नोट, जानें खासियत

OnePlus Open का टीजर जारी, इस दिन लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, तारीख कर लें नोट, जानें खासियत

OnePlus Open Launch: वनप्लस अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसका टीजर भी कंपनी ने जारी किया है। डिजाइन, फीचर्स और कीमत से आधिकारिक तौर पर पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन वनप्लस ओपन से जुड़ी कई जानकारी बहुत पहले लीक हो चुकी है। अब इसके लॉन्च की तारीख को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है।

लॉन्च डेट और कीमत

टिप्सटर Max Jambor के मुताबिक वनप्लस ओपन 19 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च हो सकता है। भारत में भी फोन की पेशकश होगी। लेकिन डिवाइस की बिक्री बहुत कम मात्रा में होगी। यह मार्केट में सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है। इसकी संभावित कीमत 1.2-1.5 लाख रुपये है।

डिजाइन और डिस्प्ले

फोन में बुक फोल्डेबल स्क्रीन मिलेगी। वनप्लस ओपन में 7.8 इंच 2K AMOLED (ओपन होने पर) और 6.3 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है।

प्रोसेसर और बैटरी

पिछले रिपोर्ट के मुताबिक फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। इसमें 4800mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

कैमरा के बारे में

कैमरा की बात करें तो बैक में 48 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलेगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फ़ी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews