OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन इस दिन भारत में होगा लॉन्च, नोट कर लें Date, जानें फीचर्स और कीमत

OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन इस दिन भारत में होगा लॉन्च, नोट कर लें Date, जानें फीचर्स और कीमत

Oneplus Foldable Phone: वनप्लस अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम OnePlus Open है। यह और कोई नहीं बल्कि Oppo Find N3 Fold है, जो अलग नाम से भारतीय बाजारों में दस्तक देगा। वनप्लस ओपन की चर्चा कई महीनों से हो रही है। इसके फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। डिजाइन भी सामने या चुकी है। कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है।

कीमत और लॉन्च डेट

19 अक्टूबर 2023 को भारत में वनप्लस ओपन की पेशकश होगी। स्मार्टफोन की संभावित कीमत 1700 डॉलर यानि करीब 1 लाख 41 हजार 500 रुपये है।

डिजाइन और डिस्प्ले

फोल्डेबल फोन का डिजाइन किसी को भी आकर्षित कर सकता है। बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें 3 कैमरा और एक एलईडी फ़्लैश लाइट शामिल है। स्मार्टफोन के दो कलर ऑप्शन मार्केट में उपलब्ध हो सकते हैं। अनफोल्ड करने पर 7.8 इंच AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। वहीं 6.31 इंच AMOLED आउटर डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

डिवाइस को Snapdragon 8 Gen 2 से लैस किया गया है। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। साथ में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा। फोन में 4800mAh की बैटरी के साथ 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। अलर्ट स्लाइडर भी मिल सकता है।

कैमरा

वनप्लस का फोल्डेबल फोन 32 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सक फ्रंट कैमरा के साथ आएगा। बैक में 48 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 64 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews