OnePlus जल्द लॉन्च करेगा Ace 2 Xiangling Edition, मिलेंगे दो कलर ऑप्शन, ऐसे होंगे फीचर्स

OnePlus जल्द लॉन्च करेगा Ace 2 Xiangling Edition, मिलेंगे दो कलर ऑप्शन, ऐसे होंगे फीचर्स

New Smartphone: वनप्लस ने ऐस 2 के नए एडीशन का ऐलान कर दिया है। बहुत जल्द चीन में OnePlus Ace 2 Xiangling Edition लॉन्च किया जाएगा। यह मॉडल हाल ही में लॉन्च हुए Genshin के प्रेरित है। इसकी पेशकश अप्रैल में होने वाली है। हालांकि कंपनी ने अब तक कोई भी फिक्स्ड तारीख की घोषणा नहीं की है। इस महीने के पहले सप्ताह ही इसके लॉन्च की संभावना जताई जा रही है।

कंपनी का यह लिमिटेड एडीशन कई नए अपडेट्स के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। कंपनी ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को रिप्लाइ देते हुए कहा कि, “OnePlus Ace 2 Yuanshen Xiangling कस्टम एडीशन बहुत जल्द लॉन्च होगा”। स्मार्टफोन के साथ एक खास गिफ्ट बॉक्स बॉक्स मिलेगा, जिसमें कई Theme पर आधारित चीजें शामिल होगी। स्मार्टफोन अनोखी और स्पेशल डिजाइन के साथ आएगा।

बता दें कि जियांगलिंग मॉडल गेमिंग वर्ल्ड का बेहद की प्रसिद्ध कैरेक्टर है। जिसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्मार्टफोन यह ब्राइट ऑरेंज और रेड कलर में उपलब्ध होगा। वनप्लस ने टीज़र जारी करते हुए इस लिमिटेड एडीशन स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। उम्मीद है कि बहुत जल्द कंपनी डिवाइस के जुड़ी कोई अपडेट शेयर करेगी।

OnePlus Ace 2

वहीं फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन के कई फीचर्स OnePlus Ace 2 से मिलते-जुलते होंगे। बता दें कि यह डिवाइस वनप्लस नॉर्ड 3 का रिब्रांडेड वर्ज़न है, जो इस साल फरवरी में चीन में लॉन्च हुआ था। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews