OnePlus 13 जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स लीक, SD8G4 प्रोसेसर से होगा लैस, यहाँ जानें डिटेल

वनप्लस 13 मल्टी-फोकल कैमरा सिस्टम के मार्केट में एंट्री ले सकता है। यह पहला स्मार्टफोन होगा, जो Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा।
oneplus 13

OnePlus 13 Leaks: वनप्लस 13 जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। स्मार्टफोन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। नई डिजाइन, प्रोसेसर और डिस्प्ले साइज़ की जानकारी लीक हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह पहला स्मार्टफोन होगा, जो Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। कंपनी डिवाइस को इस साल अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है।

डिस्प्ले की जानकारी लीक

डिजिटल चैट स्टेशन के रिपोर्ट मुताबिक हैंडसेट 6.8 इंच OLED LTPO स्क्रीन और माइक्रो Curved डिजाइन के साथ आएगा। साथ में 2K रिजोल्यूशन मिल सकता है। कंपनी फोन के लिए फिलहाल अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिन्ट सेंसर पर काम कर रही है। बता दें कि वनप्लस 12 में ऑप्टिकल अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर मिलता है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मार्केट में दस्तक दे सत्य है।

कैसा होगा डिजाइन?

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस 13 नए रियर डिजाइन के साथ आ सकता है। इसमें इन्डस्ट्रीयल डिजाइन मिलने की संभावना है। कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन वनप्लस ऐस 3V से मिलता-जुलता हो सकता है। फोन सर्कुलर कैमरा सेटअप के साथ नहीं बल्कि वर्टिकली अरेंज रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है।

वनप्लस 13 का कैमरा

कैमरा की बात करें नया वनप्लस 13 मल्टी-फोकल कैमरा सिस्टम के मार्केट में एंट्री ले सकता है। वनप्लस 12 में टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें AI फीचर्स और 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा देखने को मिल सकता है। हालिया लीक के मुताबिक वनप्लस 13 में 5,400mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।

वनप्लस 12 के बारे में

वनप्लस 12 में 50 मेगापिक्सल OIS सपोर्ट सोनी LYT-808 मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल सोनी IMX582 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 64 मेगापिक्सल OV64B पेरीस्कोप सेंसर और 3x टेलीफोटो ज़ूम के साथ आता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 सेंसर कैमरा मिलता है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है। साथ में 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews