Oppo A1 Pro कुछ दिनों में देगा मार्केट में दस्तक, होगा सीरीज का सबसे Advanced स्मार्टफोन, डिजाइन बना देगी दीवाना

Oppo A1 Pro कुछ दिनों में देगा मार्केट में दस्तक, होगा सीरीज का सबसे Advanced स्मार्टफोन, डिजाइन बना देगी दीवाना

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द Oppo अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। मार्केट में Oppo A1 Pro बस कुछ दिनों में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने स्मार्टफोन के लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट की माने तो Oppo A1 Pro  इस सीरीज का सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन होगा। कंपनी चीन में अपने इस दमदार स्मार्टफोन को 16 नवंबर 2022 को पेश करेगा।

लॉन्च से पहले ही Oppo A1 Pro 5G के फीचर्स का खुलासा हो चुका है। कंपनी ने पोस्टर जारी करते हुए Oppo A1 Pro की घोषणा कर दी है। स्मार्टफोन की डिजाइन भी काफी आकर्षक है। इसमें Curved Edge Display में दो कैमरा मॉड्यूल रिंग दिए गए हैं। खास बात यह है की Oppo के इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक Oppo A1 Pro  में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ मिलेगा। साथ ही इसमें 10 बिट्स कलर्स और स्क्रीन फिंगरप्रिन्ट स्कैनर मिलेगा।

यह भी पढ़ें…Teacher Recruitment: 11700 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply, ये है आयु-पात्रता

प्रोसेसर और अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo A1 Pro में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ 12जीबी LPDDR4x रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इतना ही नहीं स्मार्टफोन में माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी मिलेगा। Oppo A1 Pro में 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 2-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। Oppo A1 Pro में 5,000 mAh की बैटरी के 67W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। उम्मीद है की कंपनी बहुत स्मार्टफोन से जुड़ी कोई डीटेल साझा करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews