आ रहा है ओप्पो का नया बजट-फ्रेंडली 5जी स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स और डिजाइन रेंडर्स लीक, यहाँ जानें डीटेल

oppo new smartphone

Upcoming Smartphone: चाइनीज ब्रांड ओप्पो अपना नया बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। नए Oppo A2m को चीन के टेलीकॉम लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इसके जरिए डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन से पर्दा हट चुका है। इससे पहले फोन को TENNA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर 

रिपोर्ट के मुताबिक ओप्पो ए2m मीडिया टेक ऑक्टा कोर डायमेनसीटी 700 SoC और Mali G57 MP2 GPU से लैस होगा। साथ में 6जीबी/8जीबी/12जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा।

डिजाइन

इसके फ्रंट डिस्प्ले के सेंटर टॉप पर वॉटर ड्रॉप आकार का नोच देखा जा रहा है। बैक में सिंगल कैमरा और एक एलईडी फ़्लैश लाइट दिया गया है। मार्केट में इसके दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध हो सकते हैं: स्टारी नाइट ब्लैक और फ्लाइंग फ्रॉस्ट पर्पल। इसके अलावा साइड माउंटेड फिंगप्रिन्ट सेंसर भी दिया गया है।

डिस्प्ले और कैमरा

स्मार्टफोन 6.56 इंच डिस्प्ले एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है। इसका वजह 184.6 ग्राम बताया जा रहा है। बात अब कैमरा की करें तो Oppo A2m में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

कीमत और लॉन्च

अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत भी अलग होगी। चीन में 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज की कीमत 1499 CNY (करीब 17,100 रुपये) और 12जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 1799 CNY (करीब 25,300 रुपये) तक हो सकती है। भारत में हैंडसेट के लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। जल्द ही इसकी पेशकश घरेलू बाजार में होने वाली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews