तहलका मचाने आ रहा है Oppo A58 5G, होगा सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें डीटेल

तहलका मचाने आ रहा है Oppo A58 5G, होगा सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट में Oppo अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। स्मार्टफोन का नाम Oppo A58 5G बताया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो Oppo का यह स्मार्टफोन A-सीरीज का पहला मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। Oppo A58 5G के फीचर्स और इमेज का भी खुलासा हो चुका है। आइए जानें Oppo A58 5G के फीचर्स के बारे में विस्तार से।

यह भी पढ़ें…RBI ने उठाया सख्त कदम, LIC हाउसिंग फाइनेन्स पर लगाया जुर्माना, 6 बैंक भी लिस्ट में शामिल, पढ़ें पूरी खबर

Oppo A58 5G में  6.56 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें V-शेप्ड नॉच और 90Hz रेफएश रेट मिलेगा। स्मार्टफोन के 4 कलर ऑप्शन मिल सकता है, जिसमें सी ब्लू, स्टारी स्काइ ब्लैक, ब्रीज़ पर्पल और पिंक वर्ज़न उपलब्ध होगा। Oppo A58 5G को मीडिया टेक डायमेनसीटी 700 चिपसेट से लैस किया गया है। इस 5जी स्मार्टफोन के तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट मिलेंगे, जिसमें 6जीबी+128जीबी स्टोरेज, 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…MP News: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 4 कर्मचारी निलंबित, 9 बर्खास्त, वेतन वृद्धि रोकी, 9 को शोकॉज नोटिस

स्टोरेज और कैमरा की बात करें तो Oppo A58 5G में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सैमसंग बिल्ड सेंसर के 108 मेगापिक्सल सेकेंडरी रियर शूटर उपलब्ध होगा। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिनग सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन में 3880mAh की बैटरी के साथ 33W की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिल सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews