भारत में जल्द लॉन्च होगा ओप्पो A59 5G, कंपनी ने कर दिया ऐलान, कीमत और फीचर्स लीक, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Oppo A59 5G

Upcoming Smartphone: ओप्पो भारत में अपना नया बजट-फ्रेंडली 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जल्द ही मार्केट में Oppo A59 5G की एंट्री होगी। बीआईएस और अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टिंग के बाद फोन के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। कीमत का खुलासा भी हो चुका है। यह ओप्पो A58 का सक्सेसर है। लॉन्च डेट की घोषणा अब तक नहीं हुई है। लेकिन Oppo India ने सोशल मीडिया पर टीज़र जारी किया है।

Coming Soon! pic.twitter.com/Xhr3OPQMQe

— OPPO India (@OPPOIndia) December 20, 2023

वेरिएन्ट और कीमत

फोन के दो कलर वेरिएन्ट मार्केट में उपलब्ध होंगे- स्टारी ब्लैक और सिल्क गोल्ड। नए ओप्पो ए59 के दो स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे। 4जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 6जीबी +128जीबी की कीमत 16,999 रुपये होगी।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

डिवाइस MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से लैस होगी। यह एंड्रॉयड 13 कलर OS 13.1 पर आधारित होगी। 5000mAh बैटरी के साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वजन 187 ग्राम और थिकनेस 3.13mm होगा।

डिस्प्ले और कैमरा

हैंडसेट 6.56 इंच एलसीडी नॉच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। बैक में डुअल कैमरा सेटअप एलईडी फ़्लैश के साथ मिलेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा शामिल हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews