Oppo F25 Pro: ओप्पो ने लॉन्च किया IP65 रेटिंग के साथ सबसे स्लिम 5G स्मार्टफोन, 5 मार्च से भारत में सेल शुरू, जानें डिटेल

oppo f25 pro

Oppo F25 Pro: ओप्पो ने अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो एफ25 प्रो की सेल 5 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक 29 फरवरी से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह आईपी65 रेटिंग के साथ आने वाला सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। फोन के डिजाइन के साथ-साथ यूजर्स को इसका कैमरा भी पसंद आ सकता है। खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत 25 हजार रुपये से भी कम है।

oppo f25 pro

कीमत और उपलब्धता

नया Oppo F25 Pro दो रंगों में उपलब्ध होगा:-लावा रेड और ओशन ब्लू। 8जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं 8जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है। इसकी खरीदारी आप Amazon, Flipkart, ऑफलाइन स्टोर और Oppo India के वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

oppo f25 pro

डिस्प्ले और फीचर्स

स्मार्ट 6.7 इंच AMOLED फुल एचडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Panda ग्लास के साथ आता है। IP65 रेटिंग इसे डस्ट और पानी से बचाता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर, वाईफाई 6 और ब्लूटूथ स्मार्टफोन में मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

डिवाइस को Dimensity 7050 चिपसेट से लैस किया गया है। यह एंड्रॉयड 14 ColorOS 14 पर आधारित है। इसका वजन 177 ग्राम है। 5000mAh की बैटरी के साथ 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 8जीबी रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलता है।

oppo f25 pro

कैमरा

ऑप्पो के नए मिड-रेंज फोन में 64 मेगापिक्सल (OV64B) प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा कैमरा रियर पार्ट में मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल IMX615 सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews