आ रहा है Oppo का नया स्मार्टफोन, टीजर जारी, इस दिन होगा लॉन्च, अल्ट्रा-क्लियर कैमरा से होगा लैस, आकर्षक डिजाइन, जानें डिटेल

Oppo F27 5G अगले हफ्ते मार्केट में दस्तक दे सकता है। फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन का टीज़र भी जारी कर दिया है।
oppo f27 5g

Oppo F27 5G: ओप्पो भारत में अपना नया स्मार्टफोन “ओप्पो एफ27 5जी लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी घोषणा सोमवार को कर दी है। टीज़र भी सामने आया है, जिसके जरिए फोन के रियर डिजाइन का खुलासा हो चुका है। बैक में सर्कुलर आकार का कैमरा डुअल रियर कैमरा के साथ देखा जा सकता है। इसका लुक आपको Oppo F27 प्रो प्लस 5जी जैसा ही है, जो जून में लॉन्च हुआ था। हालांकि नए फोन को लेकर कोई भी तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है।

Oppo F27 5G

Oppo A3 का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा नया स्मार्टफोन

टीज़र में कंपनी ने डिवाइस प्रोसेसर और फीचर्स को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ओप्पो एफ27 5जी की कीमत एफ27 प्रो प्लस से से कम होगी। यह भी कहा जा रहा है फोन Oppo A3 का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा। फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।

प्रोसेसर, स्टोरेज और बैटरी 

रिपोर्ट की माने तो हैंडसेट Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस होगा। दो स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें 12जीबी रैम+256जीबी मॉडल और 12जीबी रैम+512जीबी मॉडल शामिल हैं। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित ColorOS 14 पर संचालित होगा। 5000mAh की बैटरी के साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा और अन्य फीचर्स

इसका वजन 179.05 ग्राम और थिकनेस 7.15mm होगा। कैमरा की बात करें तो ओप्पो एफ27 5जी में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा बैक में मिल सकता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसका वजन 179.05 ग्राम और थिकनेस 7.15mm होगा। इसमें आईपी69 मिलेगा या नहीं इस बारे कोई भी अपडेट नहीं आई है। इसके अलावा कई AI फीचर्स भी मिल सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews