दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन “Oppo Find N5” लॉन्च, एडवांस AI फीचर्स से लैस, जानें इससे जुड़ी खास बातें

ओप्पो पेन सपोर्ट और अन्य आकर्षक फीचर्स के साथ ओप्पो फाइन्ड एन5 लॉन्च हो चुका है। शुरुआती कीमत करीब 1,07,050 रुपये है। आइए जानें स्मार्टफोन खास क्यों है?
Oppo Find N5

ओप्पो ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसका नाम “Oppo Find N5” है। जी हाँ, चीनी बाजार में दुनिया के सबसे पतले Foldable स्मार्टफोन ने एंट्री ले ली है। हालांकि भारत में डिवाइस के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा अब तक नहीं की है।

ओप्पो फाइन्ड एन5 दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसे स्नैपड्रैगन 8 Elite से लैस किया गया है। अन्य फीचर्स भी काफी आकर्षक है। चीन में इसके तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, इसमें डस्क पर्पल, जेड व्हाइट और सैटिन ब्लैक शामिल है। बैक में ग्लास फ़ाइबर और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल फोन को और भी आकर्षक बनाता है।

कितनी है कीमत?

कीमत की बात करें तो इसके अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत भी अलग है। 12जीबी+256जीबी मॉडल का प्राइस 8999 CNY (करीब 1,07,050 रुपये) है। वहीं 16जीबी+512जीबी की कीमत 9999 CNY (करीब 1 ,18,950 रुपये) और 16जीबी+1टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 CNY (करीब 1,30,850 रुपये) है।

कैसा है कैमरा और डिस्प्ले?

ओप्पो फाइन्ड एन5 में 6.31 इंच OLED एक्सटर्नल स्क्रीन 2480×2248 रिजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस के साथ मिलता है। वहीं अंदर में 8.12 इंच फोल्डेबल OLED स्क्रीन 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-700 मेन कैमरा (OIS सपोर्ट) के साथ 8 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV08D अल्ट्रा वाइड और 50 मेगापिक्सल पेरीस्कोर टेलिफोटो सैमसंग JN5 (OIS सपोर्ट) वाला रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल एक्सटर्नल और 8 मेगापिक्सल एक्सटर्नल कैमरा दिया गया है।

Oppo Find N5

स्मार्टफोन से जुड़ी खास बातें जान लें 

  • फोन एंड्रॉयड 15 ColorOS 15 पर आधारित है। LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है।
  • 5600mAh डुअल सेल बैटरी के साथ 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • फोन अलर्ट स्लाइडर के साथ आता है।
  • इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी गई है।
  • ओप्पो पेन सपोर्ट से स्मार्टफोन लैस है।
  • यह टाइटेनियम अलॉय हिन्ज और मिडल फ्रेम के साथ आता है।
  • फोल्ड होने पर इसका डायमेंशन 160.87×74.42×8.93mm रहता है। वहीं अनफोल्ड करने पर डायमेंशन 160.87×146.58.42×4.21mm रहता है।
  • डिवाइस को IPX6, IPX8, IPX9 रेटिंग से लैस किया गया है। जो इसे पानी और गंदगी से बचाता है।
  • साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर और डुअल स्पीकर्स भी दिए गए हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews