Oppo Find X6 Pro आ रहा है मचाने तहलका, OnePlus 11 को देगा टक्कर, सामने आए फीचर्स, यहाँ जानें

Oppo Find X6 Pro आ रहा है मचाने तहलका, OnePlus 11 को देगा टक्कर, सामने आए फीचर्स, यहाँ जानें

Upcoming Smartphones: ओप्पो इस साल अपने कई शानदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी के फ्लैगशिप में Oppo Find X6 बहुत जल्द मार्केट में एंट्री ले सकता है। इसकी चर्चा पिछले साल से ही हो रही है। प्रोटोटाइप भी सामने आया था। साथ ही इससे जुड़ी कई जानकारी भी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट की माने तो फरवरी 2023 में कंपनी इसकी पेशकश कर सकता है। इसे प्रोसेसर, स्टोरेज और कैमरा की डिटेल्स भी सामने आ चुकी है।

ओप्पो फाइन्ड एक्स6 के तीन मॉडल्स उपलब्ध होंगे। जिसमें प्रो मॉडल भी शामिल है। Oppo Find X6 Pro के मॉडल स्टोरेज वेरिएन्ट आएंगे। एक स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिलेगी। इतना ही नहीं इसमें 5,000mAh की बैटरी 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सुविधा मिलेगा। वहीं दूसरा मॉडल डायमेनसीटी 9200 चिपसेट के साथ आएगा। वहीं इसका वैनिला मदल स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 लैस होगा।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक सीरीज में वनप्लस 11 की तरह ही सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। साथ ही इसका एक सेंसर भी वनप्लस 11 से मिलता-जुलता होगा। रिपोर्ट के मुताबिक ओप्पो फाइन्ड एक्स6 के तीनों मॉडल्स में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। लेकिन सबसे के सेंसर अलग होंगे। 8 जेन 2 प्रोसेसर वाले मॉडल में एक सोनी IMX989 सेंसर और दूसरा IMX989 a 1/1.56 सेंसर मिलेगा। डायमेनसीटी मॉडल में IMX989 सेंसर मिल सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 6.82 AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। साथ ही सीरीज के प्रो मॉडल्स में वॉटर और IP68 डस्ट रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। फरवरी में इसकी लॉन्चिंग चीन में हो सकती है। भारत में यह कब आएगा इसके बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews