
Oppo Find X6 Pro: ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन फाइन्ड एक्स-6 सीरीज से पर्दा हटा दिया है। चीन में इसकी लॉन्चिंग हो चुकी है। भारत और अन्य बाजारों में इसके पेशकश को लेकर कंपनी ने कोई भी घोषणा नहीं की है। यह ओप्पो फाइन्ड एक्स-5 सीरीज का सक्सेसर है। लेकिन नए फोन में कई अपडेट्स देखने को मिलते हैं। इसकी डिजाइन किसी को भी आकर्षित कर सकती है। वहीं डिवाइस की कीमत आपको हैरान भी कर सकती है।

ऐसी है डिजाइन
बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल Hasselblad ब्रांडिंग के साथ मिलता है। जिसमें Marisillicon चिप का इस्तेमाल किया गया है। जिसे कंपनी ने अन्य डिवाइसेस भी देखा गया है। फाइन्ड एक्स-6 प्रो वेरिएन्ट में डुअल टोन कलर लेदर फिनिश बैक पैनल मिलता है। जो बेहद ही फ्रेश और युनीक लुक देता है।

खास है कैमरा सेटअप
Oppo की यह डिवाइस कमाल की फोटोग्राफी का अनुभव भी दे सकती है। इसके खूबसूरत कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल 1 इंच सोनी IMX989 सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सोनी IMX890 सेंसर और 50 मेगापिक्सल पेरीस्कोप लेंस शामिल हैं।

मिलता है पावरफुल प्रोसेसर
प्रोसेसर भी काफी तगड़ा है। नए ओप्पो फाइन्ड एक्स-6 प्रो को Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज मिलता है। जो यूजर्स को बेहतरीन गेमिंग का अनुभव दे सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
स्मार्टफोन कलर ओएस 13.1 वर्ज़न एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। एक्स्ट्रा मजबूती के साथ आईपी68 रेटिंग को भी जोड़ा गया है। हैंडसेट 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ मिलती है।

इतनी है फोन की कीमत
नए Oppo Find X6 Pro के कीमत की बात करें तो चीन में 12जीबी+256जीबी वेरिएन्ट की कीमत 5,999 CNY (करीब 72,000 रुपये) है। वहीं 16जीबी+512जीबी की कीमत 6,499 CNY-6,999 CNY (78,000 रुपये से लेकर 84,000 रुपये तक) है।

