Oppo Reno 10 Pro+ की डिजाइन हुई लीक, सामने आई स्मार्टफोन की तस्वीर, रेंडर का भी हुआ खुलासा

Oppo Reno 10 Pro+ की डिजाइन हुई लीक, सामने आई स्मार्टफोन की तस्वीर, रेंडर का भी हुआ खुलासा

ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में लग चुका है। रेनो 9 सीरीज के बाद बहुत जल्द मोबाइल मार्केट में Oppo Reno 10 Pro+ की एंट्री हो सकती है। स्मार्टफोन के रेंडर और डिजाइन का खुलासा भी हो चुका है। चैट स्टेशन पर मॉडल की तस्वीर शेयर की है। पिछले महीने ही कंपनी Oppo Reno 9 सीरीज लॉन्च किया था, जिसमें 3 स्मार्टफोन्स शामिल थे। जानकारी के लिए बताया दें की कंपनी ने रेनो 10 सीरीज से जुड़ी कोई भी अपडेट अभी तक नहीं दी है।

ऐसी होगी डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो स्मार्टफोन की लॉन्चिंग अगले साल के मध्य में यानि मई-जून के महीने में हो सकती है। वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो नए Oppo Reno 10 Pro+ 5जी में रियर पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी लाइट के साथ मिल सकता है। इमेज के आधार पर कैमरा सेटअप के नीचे MariSilicon ब्रांडिंग भी दी गई है। राइट साइड में पॉवर बटन और लेफ्ट में वॉल्यूम बटन देखा जा सकता है। फ्रंट में पंच हॉल कटआउट दिया गया है।

मिलेंगे ऐसे फीचर्स

वैसे तो कॉम्पनी ने रेनो 10 प्रो प्लस से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन इससे पहले ही फीचर्स लीक हो चुके हैं, जिसके मुताबिक स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही हैंडसेट में 1.5k रिजोल्यूशन वाले डिस्प्ले में OLED पैनल भी मिल सकता है। 4700mAh की बैटरी के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। सेक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर और फेस लॉक जैसी सुविधा भी मिल सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews