Oppo Reno 10 सीरीज भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत, खरीदने से पहले जान लें कुछ खास बातें

Oppo Reno 10 सीरीज भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत, खरीदने से पहले जान लें कुछ खास बातें

Oppo Reno 10 Series: ओप्पो रेनो 10 सीरीज भारत में लॉन्च हो चुका है। इस लाइनअप की चर्चा लंबे समय से हो रही है। देश में तीन मॉडल्स लॉन्च हो रहे हैं, जिसमें Oppo Reno 10 , Oppo Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ शामिल हैं। फीचर्स और कीमत भी सामने आ चुके हैं। प्रो प्लस को सीरीज का टॉप मॉडल बताया जा रहा है। तीनों की डिवाइसेस में Curved डिस्प्ले मिलता है। साथ में टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जोड़ा गया है।

रेनो 10प्रो प्लस 5जी कीमत 12जीबी+256जीबी स्टोरेज के लिए 54,999 रुपये है। यह सिल्वर ग्रे और ग्लॉसी पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। प्रो मॉडल की कीमत 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज के लिए 39,999 रुपये है, यह भी सिल्वर ग्रे और ग्लॉसी पर्पल कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा। दोनों डिवाइसेस की सेल 13 जुलाई को भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। वहीं 20 जुलाई को स्टैन्डर्ड स्टैन्डर्ड मॉडल की सेल शुरू होगी। रेनो 10 5जी सिल्वर ग्रे और आइस ब्लू कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा।

बात प्रोसेसर की करें तो रेनो 10 को MediaTek SoC, रेनो 10 प्रो और प्रो प्लस मॉडल को Snapdragon SoC चिपसेट से लैस किया गया है। रेनो 10 में 5000mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा। वहीं प्रो मॉडल में 4600mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और रेनो 10 प्रो प्लस में 4700mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

तीनों डिवाइसेस में 6.74 इंच Curved OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच हॉल कटआउट मिलता है। रेनो 10 और प्रो मॉडल में फुल एचडी रिजॉल्यूशन मिलता है। वहीं प्रो प्लस मॉडल में 1.5K रिजॉल्यूशन मिलता है। बेसिक मॉडल में 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 मेन कैमरा, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। प्रो प्लस मॉडल में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 (OIS सपोर्ट), 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा (3x ज़ूम) और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews