Oppo Reno 10 इस होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, मिलेंगे धांसू फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

Oppo Reno 10 इस होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, मिलेंगे धांसू फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

New Smartphone: ओप्पो भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने Oppo Reno 10 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। 10 जुलाई को ओप्पो रेनो 10, Oppo Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ की लॉन्चिंग होगी। कुछ दिन पहले ही लाइनअप की लिस्टिंग फ्लिपकार्ट पर हुई थी। इसके अलावा डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट देखा जा चुका है। फीचर्स और डिजाइन की जानकारी भी सामने आ चुकी है। बता दें कि पिछले महीने कंपनी ने चीन में रेनो 10 सीरीज को पेश किया था।

ग्राहक ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, ओप्पो की ऑफ़िशियल वेबसाइट और रीटेल स्टोर पर इसकी खरीददारी कर पाएंगे। तीनों डिवाइस में 3डी Curved स्क्रीन और सेन्टर पर पंच हॉल कटआउट मिलता है। साथ ही इन मॉडल्स में स्लिम फॉर्म फैक्टर और ओवल आकार कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया गया, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाता है। ओप्पो रेनो 10 सिल्वर ग्रे और आइस ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। वहीं प्रो और प्रो प्लस मॉडल ग्लॉसी पर्पल और सिल्वर ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

रिपोर्ट की माने तो रेनो 10 मीडियाटेक डायमेनसीटी 7050 SoC से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं प्रो मॉडल स्नैपड्रैगन 778G+SoC और प्रो प्लस मॉडल स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC से लैस होगा। दोनों मॉडल्स में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

बात कैमरा की की करें तो स्टैन्डर्ड रेनो 10 मॉडल में 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा , f/1.7 ऐपर्चर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल IMX709 2X टेलीफोटो कैमरा के साथ मिलेगा। वहीं प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 मेन कैमरा OIS सपोर्ट, f/1.8 ऐपर्चर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस के साथ मिलेगा। प्रो प्लस मॉडल में 50 मेगापिक्सल IMX890 सेंसर OIS सपोर्ट, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल पेरीस्कोपिक टेलीफोटो ओमनीविजन OV64B सेंसर के मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews