मार्केट में जल्द होगी Oppo Reno 11 की एंट्री, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

मार्केट में जल्द होगी Oppo Reno 11 की एंट्री, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Upcoming Smartphone: ओप्पो ने हाल ही में अपने नए फोल्डेबल फोन “Oppo Find N3 Flip” को लॉन्च किया है। इसकी पेशकश जल्द भी भारत में भी होने वाली है। अब Oppo Reno 11 सीरीज सुर्खियों में है। बता दें कि इस साल मई में रेनो 10 सीरीज लॉन्च हुआ था। अब चाइनीज Leaker ने रेनो 11 सीरीज की जानकारी साझा की है।

कब लॉन्च होगा फोन?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की तिमाही यानि अक्टूबर-नवंबर में स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो सकता है। पिछले मॉडल्स की तरह रेनो 11 सीरीज में भी रेनो 11, रेपो 11 प्रो और रेनो 11 प्रो प्लस शामिल होंगे। इस साल 11 नवंबर को चीन में आयोजित होने वाले सिंगल डे (डबल 11) एनुअल शॉपिंग फेस्टिवल में कंपनी डिवाइस से पर्दा हटा सकती है।

फीचर्स और कीमत

फीचर्स की बात करें तो इसमें रेनो 10 की तरह ही पेरीस्कोप टेलीफोटो मैक्रो कैमरा मिल सकता है। वहीं इसके डिजाइन में कई बदलाव नजर आएंगे। अफवाएं हैं कि डिवाइस एंड्रॉयड v14 पर आधारित होगा। इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। Oppo Reno 10 की कीमत 35,000 रुपये है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेनो 11 की कीमत 40 हजार रुपये से कम होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews