Oppo Reno 8 के साथ कंपनी का पहला टैबलेट आज भारत में होगा लॉन्च, इतनी होगी Oppo के नए स्मार्टफोन की कीमत

Oppo Reno 8 के साथ कंपनी का पहला टैबलेट आज भारत में होगा लॉन्च, इतनी होगी Oppo के नए स्मार्टफोन की कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आखिरकार Oppo Reno 8 सीरीज का इंतजार खत्म होने जा रहा है। काफी लंबे समय से ग्राहकों को इस नए स्मार्टफोन का इंतजार था। खास बात तो यह है की Oppo के नए स्मार्टफोन के साथ कंपनी का पहला टैबलेट भी मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है। आज शाम 6 बजे Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 Pro, Oppo Enco X2 और Oppo Air pad लॉन्च होगा। हालांकि इसके पहले चीन और ग्लोबल मार्केट में इन सभी डिवाइस को लॉन्च किया जा चुका है। Oppo Reno 8 सीरीज के कई फीचर्स लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं और आज इसकी कीमत से भी पर्दा उठ चुका है। लॉन्च ईवेंट यूट्यूब और फेसबुक पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े… दिलों पर करने राज जल्द भारत में आ रहा है Oppo Reno 8 सीरीज, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए कन्फर्म, जानें यहाँ

Oppo Air pad कंपनी का पहला टैबलेट है जो आकर्षक डिजाइन के साथ आज भारत में लॉन्च होगा। इस टैबलेट में 7,100mah की बैटरी 18W के साथ उपलब्ध होगी। वहीं यह टैबलेट 10.36 इंच डिस्प्ले और ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 soc के साथ लॉन्च होगा। बात स्टोरेज और अन्य फीचर की करें तो इस टैबलेट में 6 जीबी रैम और 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर उपलब्ध है।

Oppo Reno 8 सीरीज में दो तगड़े स्मार्टफोन हैं। Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro, दोनों ही स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले ही सुर्खियों में आ चुके हैं और अब ज्यादातर फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। वहीं Oppo Reno 8 Pro की कीमत भी लीक हो चुकी है। Oppo Reno 8 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वाले मॉडल की कीमत 46, 999 हो सकता है। यह स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो मीडिया टेक डायमेनसीटी 8100 Max soc और एक दमदार विसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा। हालांकि अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन के कैमरा और अन्य फीचर का खुलासा नहीं किया है लेकिन लॉन्च के बाद यह सारी जानकारी सामने आ जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews