ओप्पो रेनो 11 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, नया टीजर जारी, ये डेट कर लें नोट, जान लें फीचर्स

oppo reno 11

New Smartphone:  ओप्पो रेनो 10 का सक्सेसर मार्केट में दस्तक देने वाला है, जिसकी घोषणा ब्रांड ने कर दी है। जी हाँ, Oppo Reno 11 सीरीज कुछ दिनों में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इससे जुड़ा एक नया टीज़र भी जारी किया है। यह स्मार्टफोन लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है। अब तक कई बार इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। डिजाइन से भी पर्दा चुका है। ओप्पो अब लॉन्च डेट की घोषणा भी करने जा रहा है।

लॉन्च डेट के बारे में

15 नवंबर बुधवार को ब्रांड रेनो 11 सीरीज के लॉन्च डेट के साथ-साथ प्रसिद्ध चाइनीज एक्टर ज़ु यिलॉंग को फोन का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर सकता है। टिप्सटर की माने तो 23 नवंबर को ऑनर 100 सीरीज के साथ ही रेनो 11 सीरीज को भी पेश किया जाएगा।

Oppo Reno 11

प्रोएसर और चार्जिंग

इस लाइनअप में दो मॉडल्स होंगे, जिसमें रेनो 11 और रेनो 11 प्रो शामिल हैं। प्रो मॉडल के कुछ फीचर्स एडवांस होंगे। रेनो 11 प्रो स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिप से लैस होगा। वहीं वनीला मॉडल मीडिया टेक डायमेनसीटी 8200 से लैस होगा। स्टैन्डर्ड मॉडल में 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं Pro मॉडल में 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

कैमरा

डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक रेनो 11 में LYT600 मेन कैमरा, IMX355 अल्ट्रावाइड सेंसर और IMX709 2X मिलेगा। वहीं प्रो मॉडल में  IMX890 प्राइमेरी कैमरा, IMX355 अल्ट्रावाइड स्नैपर और IMX709 2X टेलीफोटो ज़ूम कैमरा मिलेगा। वहीं 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews