Hindi News

Oppo Reno 8 Series इस दिन होगा लॉन्च, शामिल होंगे सीरीज में 4 स्मार्टफोन, जाने सभी के फीचर्स        

Last Updated:

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार को चाइनीज कंपनी Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी। Oppo Reno 8 Series स्मार्टफोन को 23 मई 2022 को एशिया में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अब तक भारत के लिए कुछ नहीं कहा है। Oppo के सीरीज में चार स्मार्टफोन के मॉडल शामिल हो सकते है:Reno 8, Reno 8 Pro, Reno 8 lite और Reno 8 SE, इस बात की पुष्टि लॉन्च ईवेंट में हो जाएगी। हाल ही में Reno 7 सीरीज को भारत में लॉन्च किया गया था। बता दें की Reno 8 भी Reno 7 सीरीज का वंशज माना जा रहा है। हालांकि की कंपनी ने इस सीरीज को भारत में लॉन्च करने के बारे कुछ नहीं कहा है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है की जून तक यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़े… कुछ ऐसे रहे अप्रैल में रोजगार के आँकड़े, इन क्षेत्रों में बढ़े रोजगार के अवसर, 7.83% रही बेरोजगारी दर, जाने डीटेल  

बात चारों 5G स्मार्टफोन के फीचर्स की करें तो Reno 8 lite पिछले मॉडल Reno 7 lite की तरह हो सकता है, जिसे हाल ही में यूरोप में लॉन्च किया गया है। इसमें ग्राहकों को 6.43 इंच का फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले QUALCOMM Snapdragon 695 soc के साथ नजर आ सकता है। ऐसी अफवाह भी है की इसमें 16MP सेल्फ़ी कैमरा 45, 000 mah की बैटरी के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है की यह एक बजट स्मार्टफोन होगा। तो वहीं Oppo Reno 8 Series के अन्य स्मार्टफोन की बात करें तो Oppo Reno 8 में यूजर्स को 6.62 इंच का फुल एचडी E4 OLED डिस्प्ले 120HZ रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन से 20 मई को पर्दा उठ सकता है। यह भी अंदाज लगाया जा रहा है की इसे Snapdragon 7 Gen 1 Soc के साथ लैस किया गया है और इसमें 4500mah की बैटरी मौजूद हो सकती है।

Reno 8 Pro को लेकर यह अंदाज लगाया जा रहा है की इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी OLED डिस्प्ले  120HZ रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। इसमें 4500mah की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ नजर आ सकती है। Reno 8 SE एंड्रॉयड 12 पर चलने वाला हैन्डसेट हो सकता है, जिसमें ग्राहकों को 6.43 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ 6GB/8GB की स्टोरेज सुविधा नजर आ सकती है। इसमें 4500mah की बैटरी के साथ 80W चार्जिंग सुविधा मिलने की भी संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews