Poco M6 Pro 5G भारत में लॉन्च, 10,000 रुपये है कीमत, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें क्यों खास है स्मार्टफोन

Poco M6 Pro 5G भारत में लॉन्च, 10,000 रुपये है कीमत, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें क्यों खास है स्मार्टफोन

New Smartphone Launch: भारत में Poco M6 Pro 5G लॉन्च हो चुका है। इसके फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। यह कंपनी ने बजट स्मार्टफोन में से एक है, जिसकी कीमत मात्र 9,999 रुपये है। ग्राहक ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर जाकर इसकी खरीददारी कर सकते हैं। ।

डिजाइन के बारे में

पोको एम6 5जी में प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन मिलता है । एंड्रॉयड 13 पर आधारित स्मार्टफोन में 6.79 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। जिसकी ब्राइटनेसज 550 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिवाइस का वजन 199 ग्राम और थिकनेस 8.17mm है।

प्रोसेसर और बैटरी

किफायती स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2-4 nm सैमसंग प्रोसेसर से लैस है। साथ में Adreno 613 GPU और LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

फीचर्स के बारे में

बैंक में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फ़ी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए दिया गया है। अन्य सुविधाओं की बात करें तो फोन में WiFi 5, IP53, साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, IP53, IR ब्लास्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है।

इस दिन से शुरू होगी बिक्री

Poco M6 Pro 5G की सेल 9 अगस्त, 2023 से शुरू होगी। आईसीआईसीआई डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews