Hindi News

POCO X4 PRO: जल्द ही भारत में लॉन्च होगा POCO का नया स्मार्टफोन, होंगे आकर्षक फीचर्स

Published:
POCO X4 PRO: जल्द ही भारत में लॉन्च होगा POCO का नया स्मार्टफोन, होंगे आकर्षक फीचर्स

टेक्नॉलॉजी, डेस्क रिपोर्ट।  बहुत जल्द भारत में POCO X4 PRO 5G स्मार्टफोन लांच होने वाला है। इसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक “POCO X4 PRO 5G” 21 अप्रैल को को भारत में लांच किया जाएगा। इसके लॉन्चिंग को लेकर हाल ही में POCO मोबाइल कंपनी ने यूट्यूब चैनल  और अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर POCO X4 PRO 5G का टीज़र शेयर किया था। POCO के अन्य स्मार्टफोंस की तरह POCO X4 PRO 5G  के फीचर्स भी कमाल के होंगे।  स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 6GB RAM और बड़े डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन ग्राहकों को पसंद आ सकता है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा और 5000mah  बैटरी के साथ यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस देने में सक्षम होगा। POCO X4 PRO 5G का परफॉर्मेंस, डिस्पले, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स भी ग्राहकों को अपनी ओर लुभा सकता है। करीब ₹25390 कीमत होगी।

कैमरा:

  • ट्रिपल कैमरा सेटअप
    108MP + 8MP +2MP
  • LED flash
  • Full HD विडियो रिकॉर्डिं
  • फ्रंट कैमरा -16MP

यह भी पढ़े… Job Alert: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जल्दी करें आवेदन

स्टोरेज:

  • प्राइमरी स्टोरेज -6GB
  • इंटरनल स्टोरेज -128 GB
  • एक्सपेंडेबल स्टोरेज- 1 TB

डिसप्ले:

  • स्क्रीन साइज- 6.67 cm (एमोलेड)
  • रिफ्रेश रेट- 120hz
  • प्रोटेक्शन- गोरिल्ला ग्लास 5
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews