Poco X5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, सामने आई टाइमलाइन, 20, 000 रुपये तक होगी कीमत, यहाँ जानें फीचर्स

Poco X5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, सामने आई टाइमलाइन, 20, 000 रुपये तक होगी कीमत, यहाँ जानें फीचर्स

New Smartphone: लंबे समय से सुर्खियां बटोरने के बाद बहुत जल्द Poco X5 5G भारत में एंट्री लेने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अगले सप्ताह यह भारतीय बाजारों में दस्तक दे सकता है। ग्लोबल मार्केट में इसकी पेशकश बहुत पहले ही हो चुकी है। टिप्सटर हिमांशु टंडन के मुताबिक फोन भारत में जल्द लॉन्च होगा। हालांकि अब तक लॉन्चिंग डेट सामने नहीं है। इसके लिए कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक है, जो 5जी नेटवर्क के साथ मिलता है।

बात पोको एक्स5 के कीमत की करें भारत में यह 20,000 रुपये तक हो सकती है। इसके दो वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत भी अलग होगी। 6जीबी रैम+128जीबी मॉडल की कीमत ग्लोबल मार्केट में 249 डॉलर यानि 20,500 रुपये है। वहीं 8 जीबी+256 जीबी की कीमत 299 डॉलर यानि करीब 25,000 रुपये रही। रिपोर्ट की माने तो यह एंड्रॉयड 12 ओएस बेस्ड MIUI 13 पर आधारित होगा। साथ ही यह Qualcomm Snapdragon 695 Soc से लैस हो सकता है।

बात अन्य फीचर्स की करें तो यह 6.67 इंकच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, आईपी53 रेटिंग, इंफ्रारेड सेंसर और एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर के साथ मिल सकता है।

कैमरा की बात करें तो यूजर्स को नए Poco X5 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस  और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। इसके अलावा फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का स्नैपर भी सेल्फ़ी और वीडियो के लिए मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews