पोको X6 नियो आ रहा है मचाने धमाल, भारत में जल्द होगी एंट्री, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, जानें सबकुछ

poco x6 neo

Upcoming Smartphone: भारत में जल्द ही Poco X6 Neo लॉन्च हो चुका है। स्मार्टफोन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 13R Pro भारतीय बाजार में पोको एक्स6 नियो के नाम से लॉन्च होगा।। यह कंपनी का पहला फोन होगा जो “Neo” मोनिकर के साथ मार्केट में दस्तक देगा। इसके फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो चुके हैं।

रेडमी नोट 13R प्रो का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा पोको का नया फोन

टिप्सटर Kacper Skrzypek द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया गया है। जिसके मुताबिक स्मार्टफोन का मॉडल नंबर “2312FRAFDI” है। वहीं इसका कोडनेम “gold_a” है, जो रेदमी नोट 13 से मिलता-जुलता है। संभावनाएं हैं कि पोको एक्स6 नियो के फीचर्स Redmi Note 13 और नोट 13R जैसा हो सकते हैं।

ऐसे होंगे फीचर्स

बात रेडमी नोट 13आर प्रो के फीचर्स की बात करें यह 6.67 इंच OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिवाइस को MediaTek Dimensity 6080 SoC और Mali G57 GPU से लैस किया गया है। साथ में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। हैंडसेट 108 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल शूटर मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

कितनी हो सकती है कीमत

नोट 13आर प्रो ने इस हफ्ते की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो चुका है। इसके तीन कलर वेरिएन्ट मिलते हैं: टाइम ब्लू, मॉर्निंग लाइट गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक। वहीं फोन की कीमत CNY 1,999 यानि करीं 23,000 रुपये है। पोको एक्स6 भी ब्रांड का नया मिड रेंज स्मार्टफोन होगा। लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews