भारत में पोको X6 प्रो 5G लॉन्च, Wet टच डिस्प्ले से है लैस, मिल रहा 64MP ट्रिपल कैमरा, इतनी है कीमत, पढ़ें पूरी खबर

poco x6 pro 5g

New Smartphone Launch: गुरुवार को भारत में Poco X6 और Poco X6 Pro 5G लॉन्च हो चुके हैं। कीमत और ऑफर्स की घोषणा भी हो चुकी है। स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगी। यह ब्रांड के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में एक है। टॉप मॉडल की कीमत 26,999 रुपये तक है। पहली सेल 16 जनवरी को होगी। यह सेगमेंट का पहला हैंडसेट है, जो 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

poco x6 pro

कितनी है Poco X6 Pro की कीमत?

पोको X6 प्रो के दो स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। 8जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है। पोको एक्स6 की कीमत 21,999 रुपये (8जीबी+256जीबी) है, इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।

poco x6 pro

स्मार्टफोन के फीचर्स

नए X6 Pro 5G को MediaTek Dimensity 8300 अल्ट्रा और Mali G615 MC6 GPU से लैस किया गया है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। फोन में 6.67 इंच 1.5k OLED 12 बिट डिस्प्ले मिलता है। साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1920Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग ग्लास भी मिलता है। स्मार्टफोन “Wet Touch Display” टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है। डिवाइस का वजन 190 ग्राम और थिकनेस 8.05mm है। यह प्लास्टिक फ्रेम, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्टेरियो स्पीकर्स, आईआर ब्लास्टर, एक्स-एक्सिस लिनीयर मोटर, वाईफाई 6.5 और ब्लूटूथ वर्ज़न 5.4 के साथ आता आता है। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ऐसा होगा कैमरा

कैमरा की बात करें फोन में 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप OIS और EIS सपोर्ट दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो रियर कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews