इस दिन भारत में लॉन्च होगा Poco X7, तारीख कंफर्म, सामने आए फीचर्स, इतनी होगी कीमत, जानें सबकुछ 

नए साल में Poco X7 सीरीज भारत में दस्तक देगा। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक है। स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। आइए जानें फोन में क्या खास होगा?
Poco X7

Poco New Smartphone: पोको ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। 9 जनवरी में Poco X7 सीरीज इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। कंपनी ने टीज़र भी जारी कर दिया है। डिवाइस की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं।

लाइनअप में दो मॉडल शामिल हैं। प्रो मॉडल चाइनीज Redmi Turbo 4 का रिब्रांड वर्ज़न होगा। फीचर्स भी मिलते-जुलते होंगें। बेस मॉडल ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। पोको एक्स 7 की कीमत 25 हजार रुपये तक हो सकती है। प्रो मॉडल की कीमत 32, 000 रुपये से लेकर 33,000 रुपये के बीच होगी। ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर इसकी बिक्री होगी।

Poco X7 के फीचर्स 

स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस होगा। यह 6.7 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स के साथ आएगा। साथ में 8जीबी/12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी रियर कैमरा मिलेगा है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा देखने को मिल सकता है। 5110mAh बैटरी और 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर, आईपी68 रेटिंग और गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी मिल सकता है।

Poco X7 Pro के बारें में 

हैंडसेट डायमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस होगा। 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स ब्राइटनेस मिलेगा। 6000mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। लिक्विड कूल 4.0 सिस्टम, 50 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ फोन आ सकता है। यह भी IP68 रेटिंग के साथ आएगा, जो डिवाइस को पानी और गंदगी से बचाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews