Realme 10T 5G इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले और शानदार कैमरा, जानें डीटेल

Realme 10T 5G इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले और शानदार कैमरा, जानें डीटेल

Realme 10T 5G: रियलमी की फ्लैगशिप में नया स्मार्टफोन कुछ ही दिनों नें मोबाइल मार्केट में एंट्री लेने वाला है। इसे के साथ रियलमी 10 सीरीज के लाइनअप में नया मॉडल जुडने जा रहा है। 21 मार्च को नया Realme 10T 5G लॉन्च हो सकता है। प्रोसेसर, स्टोरेज और कैमरा से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है। हाल ही में फोन को थायलैंड के ऑफिशियल फेसबुक हैन्डल पेज पर देखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक रियलमी 10टी 5जी को मीडियाटेक डायमेनसीटी 810 5जी SoC से लैस लिया गया है। साथ में 256जीबी इंटरनल स्टोरेज और 90Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके दो कलर मॉडल को स्पॉट किया गया गया है। जिसमें ब्लैक और ब्लू कलर शामिल हैं।

डिवाइस में AMOLED या एलसीडी पैनल मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप बैक में मिलेगा। साथ मवं साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट स्कैनर भी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी 10टी 5जी से जुड़ी अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर भी कोई अपडेट नहीं आई है। अगले सप्ताह एक ईवेंट के दौरान Realme 10T 5G की पेशकश होगी। अब तक इस सीरीज के 6 स्मार्टफोन्स लॉन्च हो चुके हैं। जिसमें रियलमी 10 और रियलमी 10 प्रो और रियलमी 10 प्रो प्लस भी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews