आपकी उत्सुकता बढ़ाने भारत में आ रहा है Realme 9i 5G, लॉन्चिंग के लिए है तैयार, जाने

आपकी उत्सुकता बढ़ाने भारत में आ रहा है Realme 9i 5G, लॉन्चिंग के लिए है तैयार, जाने

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme अब तक कई बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर चुका। इसक कई डिवाइस के फीचर्स टेक्नोलॉजी मार्केट में धूम मचा रहें है। समय के साथ Realme अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड भी कर रहा है। अब कंपनी अपने नए प्रोडक्ट को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है। Realme 9i 5G इस महीने भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था की इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। जून 2022 में अपने अपग्रेडेड फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा।

यह भी पढ़े…MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! भारत की इस कामयाबी से घट सकते हैं ईंधन के दाम, जाने

इससे जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएन्ट में आएगा: ब्लू, गोल्डन और ब्लैक। साथ इसके तीन स्टोरेज वर्ज़न भी उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग-अलग होगी। 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB में कोई भी यूजर चुन पाएंगे। तो वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme 9i 5G में 5000mah की बैटरी उपलब्ध होगी। साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ अच्छी-खासी रिफ्रेश रेट भी मिल सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews