Realme 9i 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे फास्ट स्मार्टफोन, रॉकस्टार डिजाइन आएगा यूजर्स को पसंद, जानें

Realme 9i 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे फास्ट स्मार्टफोन, रॉकस्टार डिजाइन आएगा यूजर्स को पसंद, जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारत में आखिरकार Realme 9i 5G लॉन्च हो चुका है। इसका चर्चा भी काफी लंबे समय से है और लंबे इंतजार के बाद इसने मार्केट में एंट्री भी ले ली है। स्मार्टफोन की डिजाइन काफी आकर्षक है। इसकी चमकीली और रॉकस्टार डिजाइन यूजर्स को अपनी ओर लुभा सकता है। आज Realme 9i 5G को कंपनी ने एक ईवेंट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये के अंदर मिलने वाला सबसे फास्ट स्मार्टफोन्स में एक बन चुका है। MediaTek Dimensity 810 5G से स्मार्टफोन को लैस किया गया है। साथ ही 5,000mAh की तगड़ी बैटरी भी दी गई है।

यह भी पढ़े… Janmashtami 2022 : 10 हजार मुस्लिम कारीगर वृंदावन में बनाते है श्रीकृष्ण की पोशाक, विदेशों में भी है डिमांड

Realme 9i 5G 6.6 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। साथ ही इसमें 180Hz सैम्पलिंग रेट भी है। स्टोरेज की बात करे तो इस नए स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। बैक में 50 मेगापिक्सल AI ट्रिपल कैमरा है। और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

इसके 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया गया है: ब्लैक और गोल्डन। दोनों ही कलर के मॉडल glittering लुक के साथ आते हैं। वहीं Realme 9i 5G की कीमत 15,999 रुपये है। इसकी सेल 24 अगस्त से शुरू होगी। इसके अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। ग्राहक इसकी खरीददारी फ्लिपकार्ट पर कर सकते है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews