Realme C55: खत्म हुआ इंतजार, भारत में इस दिन लॉन्च होगा ये गुड लुकिंग स्मार्टफोन, यहाँ जानें सबकुछ

Realme C55: खत्म हुआ इंतजार, भारत में इस दिन लॉन्च होगा ये गुड लुकिंग स्मार्टफोन, यहाँ जानें सबकुछ

Realme C55 Launch Date: रियलमी एक और नया स्मार्टफोन भारतीय बाजारों में एंट्री लेने जा रहा है। इस डिवाइस की खास बात इसकी शानदार डिजाइन है। यहाँ बात Realme C55 की हो रही है। लंबे समय से यह सुर्खियां बटोर रहा है। अब कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट माधव सेठ ने इसके लॉन्च की तारीख भी घोषित कर दी है। मोबाइल मार्केट में बस कुछ दिनों में यह दस्तक देने जा रहा है । 21 मार्च, 2023 को भारतीय बाजारों के लिए इसे पेश किया जाएगा। टीज़र के फीचर्स की जानकारी भी दे दी है।

Realme C55

स्मार्टफोन दो कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध हो सकता है। जिसमें सनशावर और रेनी नाइट कलर शामिल हैं। रियलमी सी55 में 6.52 इंच एलसीडी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ मिलेगा। हैंडसेट को मीडियाटेक हेलिओ G88 प्रोसेसर से लैस किया गया है। साथ में Mali G52 ग्राफिक्स यूनिट भी जोड़ा गया है। इसके अलावा 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज भी मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 Realme UI 4.0 पर आधारित है।

इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप सेटअप मिलता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ एलईडी फ्लैश और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। रियलमी सी55 में 5,000mAh की बैटरी 33 SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी टाइप C चार्जिंग पोर्ट के साथ मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews