Realme GT 5 इस दिन होगा लॉन्च, तारीख कन्फर्म, डिजाइन और फीचर्स भी लीक, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Realme GT 5 इस दिन होगा लॉन्च, तारीख कन्फर्म, डिजाइन और फीचर्स भी लीक, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Upcoming Smartphone: हाल ही में Realme GT 5 की इमेज लीक हुई थी। जिसके जरिए डिजाइन से भी पर्दा हट गया है। अब कंपनी ने स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख घोषित कर दी है। 28 अगस्त को चीन में नए रियलमी जीटी 5 की पेशकश होगी। इससे पहले फोन के कई फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। टीज़र में कंपनी ने डिवाइस के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

डिजाइन

TENNA की लिस्टिंग के जरिए स्मार्टफोन के रियर डिजाइन का खुलासा हुआ था। वहीं Weibo टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने फ्रंट डिजाइन की जानकारी दी थी। हैंडसेट के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले को अल्ट्रा-थिन Bazeles से घिरा हुआ देखा जा सकता है। साथ में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन और SD कार्ड स्लॉट को भी देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन प्लास्टिक फ्रेम के साथ नहीं बल्कि मैटेलिक फ्रेम के साथ आएगा।

फीचर्स

लीक के मुताबिक रियलमी जीटी5 6.74 इंच OLED पैनल और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। साथ ही डिवाइस Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से होगा। 24जीबी रैम और 1टीबी UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है। इसके दो बैटरी वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, एक में 4600mAh की बैटरी के साथ 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं दूसरे में 5200mAh बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। बात कैमरा की करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews