Realme GT Neo 3 जल्द होगा लॉन्च! 150W फास्ट चार्जिंग होगा उपलब्ध, जाने स्पेसिफिकेशन 

Realme GT Neo 3 जल्द होगा लॉन्च! 150W फास्ट चार्जिंग होगा उपलब्ध, जाने स्पेसिफिकेशन 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। पिछले महीने चीन में Realme GT Neo 3 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। जिसके फीचर्स काफी दमदार है। सूत्रों के मुताबिक के स्मार्टफोन जल्द ही भारत और यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी तारीख की घोषणा अब तक नहीं की गई है। Realme GT Neo 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन काफी ज्यादा आकर्षक है। इसमें फास्ट चार्जिंग, बेहतरीन स्टोरेज क्वालिटी और एक अच्छी कैमरा क्वालिटी भी उपलब्ध है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में अन्य कई फीचर्स भी यूजर्स को देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़े… पतली आईब्रो भी दिखेगी मोटी, बस दो मिनट में कमाल दिखाएंगे ये क्विक हैक

जल्द ही स्मार्टफोन को भारत में लांच किया जाएगा, इसे लॉन्च करने से पहले कुछ अनुमानित फीचर्स हम आपको बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं Realme GT Neo 3 के स्पेसिफिकेशन। आशा है कि अप्रैल में इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाए। यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएशंस और तीन स्टोरेज वर्जन में उपलब्ध होगा। नाइट्रो ब्लू, एस्फाल्ट ब्लैक और स्प्रिंट व्हाइट रंगों में लॉन्च किया जाएगा।

8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/ 256GB के स्टोरेज वर्जन उपलब्ध होंगे। 6.7 इंच फुल एचडी डिस्पले, 120hz रिफ्रेश रेट और एमोलेड डिस्प्ले यूजर्स को एक अच्छा एक्सपीरियंस देगा। MediaTek Dimensity 8100 SoC से स्मार्टफोन काफी स्मूथ फंक्शन करेगा। 4,500mah बैटरी उपलब्ध होगी जो शायद यूजर्स को निराश कर सकता है, लेकिन इसे संतुलित करने के लिए 150W की फास्ट चार्जिंग भी दी जा रही है। बात कैमरा की करें तो 50MP + 8MP +2MP primary कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा अच्छी फोटोग्राफी का अनुभव दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews