Realme GT Neo 3T इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म, जाने तारीख और कीमत

Realme GT Neo 3T इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म, जाने तारीख और कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme GT Neo 3T की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है और इससे जुड़ी कई जानकारी भी सामने आई। लेकिन कंपनी ने ऑफ़िशियली लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। 7 जून 2022 को यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही इस स्मार्टफोन का टीज़र भी सामने आया और अब इसे कंफर्म भी कर दिया गया है। बता दें की यह कंपनी का पहला टी सीरीज स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत करीब 35,000 रुपए बताई जा रही है। 7 जून को 11 बजे सुबह लोकल टाइम पर मोबाईल फोन को लॉन्च किया जाएगा। इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। Realme GT Neo 3T पिछले मॉडल Realme GT Neo 3 का टोंड वर्ज़न भी हो सकता है।

यह भी पढ़े…। Vivo का नया स्मार्टफोन 6,000 mah बैटरी के साथ लॉन्च, इस दिन सेल होगी शुरू, जाने कितनी है कीमत

सूत्रों की माने तो यह स्मार्टफोन Realme Q5 के नाम से अगले महीने चीन में लॉन्च हो सकता है। बात इसके फीचर्स की करें इससे जुड़ी यह अफवाह है की Realme GT Neo 3T 6.62 इंच E4 AMOLED फुल एचडी डिस्प्ले और 120HZ रिफ्रेश रेट के साथ मोबाईल मार्केट में आ सकता है। कैमरा की बात करें तो हैन्डसेट में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा उपलब्ध हो सकता है। बताया जा रहा है की स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट और 12GB+256GB स्टोरेज उपलब्ध हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews