Realme GT Neo 5 SE की डिजाइन चुरा लेगी आपका दिल, कंपनी ने जारी किया टीज़र, इस दिन लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Realme GT Neo 5 SE की डिजाइन चुरा लेगी आपका दिल, कंपनी ने जारी किया टीज़र, इस दिन लॉन्च होगा स्मार्टफोन

New Smartphone: इस साल के मोबाइल मार्केट में दस्तक देने वाले खास स्मार्टफोन्स में से एक Realme GT Neo 5 SE भी है। लंबे समय से यह सुर्खियां बटोर रहा है। कई बार फोन के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। साथ ही इससे जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए अपने नए डिवाइस की डिजाइन से पर्दा हटा दिया है। कलर वेरिएन्ट से लेकर लॉन्चिंग डेट तक का खुलासा हो चुका है।

नए रियलमी जीटी नियो 5 एसई चीन में 3 अप्रैल को इसकी लॉन्चिंग होगी। यह कंपनी के किफायती डिवाइसेस में एक होगा। जिसकी पोजीशन भले ही Realme GT Neo 5 से कम होगी। लेकिन बाजार में कई अन्य ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा। रियलमी द्वारा जारी किये टीज़र में स्मार्टफोन के बैक में टॉप पर एक रिक्टैनगुलर ब्लॉक देखा जा सकता है। जिसमें 2 कैमरा रिंगस दिए गए हैं। साथ में एलईडी फ़्लैश स्ट्रिप और “Matrix PDAF F1.79/EFL 25mm” टेक्स्ट भी दिया गया है। नीचे साइड में कंपनी के नाम के साथ “Dare to leap” लिखा हुआ है।

हैंडसेट “Final Fantasy” कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा। जो लाइट ग्रीन, पिंक और ब्लू शेड्स को दर्शाएगा। अभी तक रियलमी जीटी नियो 5 एसई का फ्रंट डिजाइन कंपनी ने शेयर नहीं किया है। बात अन्य फीचर्स की करें तो फोन 6.74 इंच OLED पैनल फ्लैट डिजाइन के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस नए Snapdragon 7 Plus Gen 2 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा डिवाइस 100W चार्जिंग कॉ सपोर्ट करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews