इस दिन लॉन्च होगा Realme Neo 7, तारीख कन्फर्म, 7000mAh बैटरी से होगा लैस, मिलेंगे कई खास फीचर्स, जानें डिटेल

Realme Neo 7 की लॉन्च डेट कंपनी ने कन्फर्म कर दी है। कुछ दिनों में यह चीन में एंट्री लेगा। स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। 
Realme Neo 7

Realme New Smartphone: रियलमी चीन में अपना नया स्मार्टफोन “Realme Neo 7” लॉन्च करने के लिए तैयार है। ऑफिशियल टीज़र के साथ-साथ कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। यह 11 दिसंबर को चाइनीज मार्केट में एंट्री लेगा। भारतीय बाजार में डिवाइस के लॉन्च को लेकर कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आई है। बैटरी कैपेसिटी, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स से पर्दा हट चुका है।

स्मार्टफोन रियलमी जीटी नियो 6 से काफी अलग होगा। यह स्नैपड्रैगन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर और 7000mAh टाइटन बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा 800Wh/L एनर्जी डेन्सिटी, पीएस3 फायरप्रूफ डिजाइन और 38 सेफ़्टी प्रोटेक्शन लेयर्स के साथ फोन मार्केट में दस्तक देगा। इसकी ठिकनेस 8.5mm हो सकती है। गेमर्स के लिए यह बेहतर विकल्प बन सकता है। इसके अलावा AI पावर सेविंग इंजन और CATL भी मिलेगा।

स्मार्टफोन के फीचर्स (Realme Neo 7 Features)

नया रियलमी नियो 7 जीटी सीरीज का हिस्सा नहीं होगा। यह 1.5k रिजोल्यूशन वाले OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। चीन के 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट के मुताबिक यह 80W वायर्ड सुपरVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। डिवाइस का AnTuTu स्कोर 2.4 मिलियन से भी अधिक है।

कितनी होगी कीमत? (Realme Neo 7 Price)

रियलमी ने चीन में रियलमी नियो 7 का प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिया है। चाइनीज ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म और ई-स्टोर पर उपलब्ध होगा। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत CNY 2499 (करीब 29,100 रूपये) हो सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य कई जानकारी का खुलासा कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews