7000mAh बैटरी के साथ Realme Neo 7 लॉन्च, मिल रहें कई खास फीचर्स, इतनी है कीमत, यहाँ जानें सबकुछ 

Realme Neo 7 चाइनीज मार्केट में दस्तक दे चुका है। यह रियलमी जीटी नियो सीरीज का हिस्सा नहीं है। आइए एक नजर स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर डालें।
Realme Neo 7

Realme Neo 7 Launched: रियलमी नियो 7 चीन में लॉन्च चुका है। इतनी शुरुआती कीमत CNY 2099 (करीब 24,515 रुपये) है। यह कई खास फीचर्स के साथ आता है। भारत में स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है।

Realme Neo 7

स्मार्टफोन की थिकनेस 8.56mm और वजन 213 ग्राम है। रियलमी नियो 7 को मीडियाटेक डायमेंसीटी 9300+ प्रोसेसर से लैस किया गया है। LPDDR5x रैम और यूएफएस 4.0 स्टोरेज भी मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 15 पर आधारित है। यह तीन रंगों में उपलब्ध होगा, इसमें सबमरीन ब्लू, स्टारशिप ग्रे और मेटेयोराइट शामिल हैं।

Realme Neo 7

कैमरा और डिस्प्ले (Realme New Smartphone)

रियलमी का यह हैंडसेट 6.78 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन, 1600 निट्स एचबीएम और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले फ्लैट डिस्प्ले के साथ आता है। क्रिस्टल आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलता है। 50 मेगापिक्सल सोनी LYT600 मेन कैमरा और 8मेगापिक्सल सोनी IMX355 अल्ट्रा वाइड रियर कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Realme Neo 7

इन फीचर्स को भी जान लें (Realme Neo 7 Features)

  • 7000mAh बैटरी पैक 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है।
  • आईपी 69 रेटिंग डिवाइस को पानी और गंदगी से प्रोटेक्ट करता है।
  • वाईफाई 7, ब्लूटूथ वर्जन 5.4 और एनएफसी भी मिलता है।
  • आईआर ब्लास्टर, डुअल स्टेरियो स्पीकर्स भी फोन में जोड़ा गया है।
  • ए-ऐक्सिस लिनीयर मोटर और ऑप्टिकल फिंगरप्रिन्ट स्कैनर के साथ के साथ डिवाइस आता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews