Redmi 11A जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, ऐसे होंगे स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें यहाँ

Redmi 11A जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, ऐसे होंगे स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मोबाइल मार्केट में रेडमी का नया स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। हाल ही में रेडमी के नए डिवाइस को TENNA सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है मार्केट में बहुत जल्द कंपनी अपने नए स्मार्टफोन की पेशकश कर सकता है। स्मार्टफोन का नाम Redmi 11A बताया जा रहा है, जिसका मॉडल नंबर 22120RN86C है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन की इमेज के साथ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो चुका है। हालांकि अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन में वॉटर ड्रॉप नोच डिस्पले, डुअल कैमरा सेटअप, एलइडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। स्मार्टफोन 6.7 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्पले एचडी प्लस रिजोल्यूशन पॉ के साथ लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में 2जीबी/4 जीबी/6जीबी/8जीबी रैम मिल सकता है। साथ ही 32GB/64GB/ 128GB/ 256GB इंटरनल स्टोरेज के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…हजारों कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर! मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट की माने तो रेडमी के इस स्मार्टफोन में 2.0Hz ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलने की संभावनाएं हैं। इस स्मार्टफोन में आईआर ब्लास्टर के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो कहा जा रहा है स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, लेकिन अब तक इसके चार्जिंग सपोर्ट को लेकर कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि कंपनी भी स्मार्टफोन की डिटेल बहुत जल्द ऑफिशियल तौर पर घोषित कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews