भारत में Redmi 14C 5G लॉन्च, 10 हजार रुपये कीमत, बेहतरीन फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें 10 खास बातें

रेडमी ने भारत में अपना बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह AI डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। आइए जानें डिवाइस को क्या खास बनाता है और इसकी बिक्री कब शुरू होगी?
Redmi 14C

Redmi 14C Launched in India: इंडियन मार्केट में नए रेडमी 14सी एंट्री ले चुका है। स्मार्टफोन काफी दिनों से सुर्खियों में था। पेशकश से पहले ही डिवाइस से जुड़ी कई जानकारी लीक हो गई थी। इसकी सेल 10 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म Amazon, फ्लिपकार्ट, शाओमी रिटेल स्टोर और Mi. com पर खरीदन सकते हैं।

स्मार्टफोन के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत अलग है। 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज मॉडल 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं 4जीबी+128जीबी स्टोरेज वेरिएन्ट का प्राइस 10,999 रुपये और 6जीबी+128जीबी स्टोरेज का 11,999 रुपये है। यह नए डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ आता है। तीन कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा।

Redmi 14C

प्रोसेसर, स्टोरेज और बैटरी पैक (Redmi New Smartphone)

रेडमी 14सी को Snapdragon 4 Gen 2 SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है। माइक्रो एसडी के जरिए स्टोरेज को 1TB तक एक्सटेन्ड किया जा सकता है। 5160mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने दावा किया है की बैटरी 21 दिन का स्टैन्डबाय टाइम देती है। बॉक्स में 33W का फास्ट चार्जर दिया गया है।

Redmi 14C

स्मार्ट से जुड़ी अन्य जरूरी बातें (Redmi 14C Features)

  • कंपनी ने दो तक ऑपरेटिव सिस्टम अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा किया है।
  •  स्मार्टफोन 6.88 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स ब्राइटनेस मोड और 240Hz सैंपलिंग रेट के साथ आता है।
  • टीयूवी Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ फोन आता है।
  • AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल दिया गया है।
  • फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा जोड़ा गया है।
  • इसे IP52 रेटिंग से लैस किया गया है, जो फोन को डस्ट और पानी से बचाता है।
  • 3.3mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews