Redmi K60 दिसंबर में होगा लॉन्च, परफॉरमेंस का होगा किंग, भारत में इस नाम से लेगा एंट्री, जानें यहाँ

Redmi K60 दिसंबर में होगा लॉन्च, परफॉरमेंस का होगा किंग, भारत में इस नाम से लेगा एंट्री, जानें यहाँ

Upcoming Smartphone: इस साल के पॉवरफुल स्मार्टफोन में से एक “Redmi K60” सीरीज है। बेहद जल्द इस एंट्री मोबाइल मार्केट में होने जा रही है। नई रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के अंत में यह चीन के मार्केट में दस्तक दे सकता है। इसी चर्चा लंबे समय से हो रही है। लॉन्च से पहले ही फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। टिप्सटर के मुताबिक यह सीरीज “परफॉरमेंस का किंग” होगा। इसका मतलब यह है कि यूजर्स को टॉप क्वालिटी का MediaTek या Qualcomm प्रोसेसर और चिपसेट मिल सकता है।  मीडिया रिपोर्ट की माने तो रेडमी के60 सीरीज भारत में POCO रिब्रांडेड मॉडल के रूप में लॉन्च हो सकता है।

Redmi K60 के फीचर्स

इस सीरीज में तीन मॉडल मिलेंगे, जिसमें रेडमी के60, रेडमी के60 प्रो और रेडमी के60E शामिल है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक Redmi 60 में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट मिल सकता है।इसके साथ स्मार्टफोन में 6.67 इंच QHD+ दिसले 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इतना ही नहीं पहली बार 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ 30W की वायरलेस चार्जिंग सुविधा मिल सकती है। डिवाइस मन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ के लॉन्च हो सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

कैसा होगा प्रो वर्ज़न?

इसे प्रो वर्ज़न में में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट मिलने की संभावना है। कहा जा रहा कि इसका पुराना वर्ज़न यूजर्स कॉ थोड़ा निराश भी कर सकता है। इस मॉडल में 2k 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें भी 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ 30W की वायरलेस चार्जिंग सुविधा मिल सकती है। बात Redmi K60E की करें तो इसमें मीडियाटेक चिपसेट मिलेगा, लेकिन इससे जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews