रेडमी K70 प्रो का टीजर जारी, जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, लॉन्च से पहले फीचर्स और कीमत का खुलासा, जानें यहाँ

Redmi K70 Pro

Redmi Upcoming Smartphone 2023: मार्केट में जल्द ही Redmi K70 Pro की एंट्री होने वाली है। इससे पहले फोन का ऑफिशियल टीज़र जारी हो चुका है। चाइनीज सोशल मीडिया पर शिओमी के प्रॉडक्ट डायरेक्टर वांग टेंग थॉमस ने लॉन्च ईवेंट का ऐलान कर दिया है। 29 नवंबर को रेडमी के70 सीरीज से पर्दा हटने वाला है। टीज़र के साथ-साथ डिस्प्ले की जानकारी भी ब्रांड ने साझा की है। इसके अलावा कीमत और फीचर्स का खुलासा भी चुका है।

Redmi k70 pro

डिस्प्ले

नया रेडमि के70 प्रो सेकंड जनरेशन हाई एंड 2K चाइनीज स्क्रीन से लैस होगा। साथ में Eye-केयर सोल्यूशन भी मिलेगा। ब्रांड ने दावा किया है कि डिस्प्ले को आई-हॉस्पिटल के सहयोग से बनाया गया है। इसमें 6.67 इंच Huaxing C8 OLED डिस्प्ले 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। साथ में 3840hHz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमींग और 2K पैनल मिलता है।

Redmi k70 pro

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

हैंडसेट के प्रोसेसर भी कन्फर्म हो चुका है। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस है। यह ब्रांड द्वारा निर्मित HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा।

Redmi k70 pro

कैमरा

रेडमी के70 प्रो 50 मेगापिकक्षल OV50E प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सक अल्ट्रा वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल ISOCELL JN1 टेलीफोटो कैमरा 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलेगा। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

कीमत

लॉन्च से पहले रेडमी के70 प्रो की कीमत भी लीक हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 3299 CNY यानि करीब 38 हजार रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews