Redmi K80: रेडमी का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर से होगा लैस, यहाँ जानें डिटेल

रेडमी अपना पहला स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट स्मार्टफोन इस साल लॉन्च कर सकता है। फोन से जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी है।
redmi k80

Redmi K80 Launch Timeline: इस साल कई स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाले हैं। इस लिस्ट में रेडमी के80 सीरीज भी शामिल हो चुका है। यह कंपनी के प्रीमियम डिवाइस Redmi K70 का सक्सेसर होगा। फोन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हो चुका है।

मिलेंगे फोन चिपसेट ऑप्शन

रेडमी K80 इस साल नवंबर में लॉन्च हो सकता है। वहीं अक्टूबर में पहला Snapdragon 8 Gen 4 फोन “Xiaomi 15” सीरीज लॉन्च हो सकता है। हालांकि दोनों ही डिवाइस को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि लीक के मुताबिक रेडमी K80 का वनीला मॉडल स्नैपड्रैगन 8 जेन 3  चिपसेट से लैस होगा।

रेडमी K80 के बारे में

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक K80 सीरीज भी पिछले मॉडल की तरह 2K रिजोल्यूशन से लैस होगा। यह 6.67 इंच OLED स्क्रीन के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता हु। साथ में 5500mAh की बैटरी मिलेगी, जो K70 सीरीज से 500mAh बड़ा है। यूजर्स को मौजूदा मॉडल की तुलना अधिक बैटरी लाइफ मिलेगा, जो इसे गेमिंग, स्ट्रीमिंग और प्रोडक्टिविटी के लिए एक बेहतर ऑप्शन बना सकता है। इसके अलावा फोन मेटल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ आ सकता है। बता दें कि Redmi K सीरीज कंपनी के किफायती लाइनअप में से एक है।

अगस्त में लॉन्च होगा रेडमी का यह फोन

इस साल अगस्त में Redmi K70 Ultra मार्केट में दस्तक दे सकता है। कहा जा रहा है कि यह सीरीज के अन्य मॉडल्स की तुलना में ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस के साथ आएगा। डिवाइस को गेमिंग से लिए डिजाइन किया गया है। इसमें TCL C8 OLED पैनल 1.5K रिजोल्यूशन के साथ मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिल सकता है। फोन Dimensity 9300 Plus चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा 5500mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलने की भी संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews