Redmi Note 12 Pro+ Review: लॉन्च हुआ 200MP वाला यह स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें

Redmi Note 12 Pro+ Review: लॉन्च हुआ 200MP वाला यह स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें

Redmi Note 12 Pro+ Review: रेडमी ने इस नए साल का शुभारंभ अपने धाकड़ स्मार्टफोन से कर दिया है। जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा है। इस सीरीज में रेडमी नोट 12, नोट प्रो और नोट प्रो प्लस शामिल है। लेकिन इसमें सबसे खास और टॉप मॉडल प्रो प्लस को बताया जा रहा है। बहुत जल्द इसकी सेल भी शुरू होने वाली है। यदि आप भी फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार इन बातों पर नजर जरूर डालें।

डिजाइन और डिस्प्ले में खास बदलाव नहीं

सबसे पहले आपको बता दें की रेडमी नोट 12 प्रो प्लस के इन बॉक्स में एक ट्रांसपेरेंट फोन कवर, 120w का अडैप्टर, दस्तावेज और एक सिम कार्ड इंजेक्टर मिलता है। इसकी डिजाइन, डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम काफी हद्द तक पुराने मॉडल जैसे ही हैं है। स्मार्टफोन ग्लास बॉडी के साथ आता है। जिसमें एल्युमिनियम फ्रेमींग की गई है। बाकी हाइट में कुछ खास बदलाव नहीं है। वजन भी ठीक-ठाक है। बैक में इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 2 एलईडी फ्लैश लाइट इसे खास लुक देती है। फ्रंट में छोटा सा पंच हॉल टॉप में दिया गया है, जिसमें सेल्फ़ी कैमरा है। राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिया गया है। फिंगरप्रिन्ट सेंसर पावर बटन के साथ ही है। इसमें और रेडमी नोट 11 प्रो प्लस के डिस्प्ले में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz के साथ मिलता है। आसानी से यूजर्स हाई क्वालिटी में कोई भी वीडियो देख सकते हैं। स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल और एसपेक्ट रेशीयो 20.9 है। जो यूजर्स को गेमिंग का बेहतरीन अनुभव दे सकती है।

बैटरी कर सकती संतुष्ट

इसकी बैटरी एक बार चार्ज पूरे दिन की चिंता दूर करता है। रेडमी नोट 12 प्रो प्लस में 4,980mAh की बैटरी 120W रैपिड चार्जर के साथ मिलती है। 20-25 मिनट में यह 100% चार्ज हो जाता है।

कम कीमत में शानदार फीचर्स

रेडमी नोट 11 प्रो प्लस की तरह यह भी एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। इसके इंटरफ़ेस में भी कोई बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं स्मार्टफोन को लेटेस्ट प्रोसेसर डायमेनसीटी 1080 SoC से लैस लिया गया है। एक साथ आप कई टास्क कर सकते हैं। गेम खेलते और वीडियो देखट वक्त कोई परेशानी नहीं होगी। इसका क्लॉक स्पीड 2.6Hz है। इसका 3.5mm का हेडफोन जैक काफी खास फीचर है। ज्यादातर कंपनी इस तरह के फीचर्स इस कीमत में नहीं देते हैं। हैंडसेट की कीमत 29,999 रुपये है।

कैमरा है पॉवरफुल

Redmi Note 12 Pro+ की सबसे बड़ी खासियत इसका पॉवरफुल कैमरा है। स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है, जो ALD का इस्तेमाल करता है। एएलडी एक प्रकार का अल्ट्रा लॉ रिफ्लेक्शन कोटिंग है। साथ ही यूजर्स OIS सपोर्ट के अच्छे शॉट्स ले सकते हैं। प्राइमरी लेंस फोटोग्राफी के अनुभव को और भी खास बनाता है। बारीक से तस्वीरें क्लिक हो सकती है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा ए=वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मिलता है। फ्रंट में सिर्फ 16 मेगापिक्सल दिया गया है, लेकिन यह क्लियर फोटो क्लिक करता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews