खास प्रोसेसर और नए फीचर्स के साथ 4 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा रेडमी का नया स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी कीमत

Redmi Note 13 pro

Redmi Note 13 Pro: रेडमी नोट 13 सीरीज भारत में 4 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। सीरीज में Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ शामिल है। फीचर्स के बाद अब कीमत का खुलासा हो चुका है। बता दें की रेडमी नोट 13 प्रो दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसे Snapdragon 7s Gen 2 से लैस किया गया है। साथ में खास फीचर्स भी मिलते हैं।

पावरफुल होगा कैमरा

रेडमी नोट 13 प्रो के तीन कलर वेरिएन्ट मौजूद होंगे- कोरल पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और आर्कटिक व्हाइट। यह 6,67 इंच 1.5K OLED 12 बिट डिस्प्ले के साथ आएगा। 200 मेगापिक्सल OIS सैमसंग HP3 प्राइमेरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड के साथ 2 मेगापिक्सकल मैक्रो कैमरा बैक में दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5100mAh बैटरी और 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ये फीचर्स भी मिलेंगे

फोन के चाइनीज वेरिएन्ट में आईपी 54, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, ब्लूटूथ वर्ज़न 5.2, एक्स-एक्सिस लिनीयर मोटर, वाईफाई 5, NFC, और डुअल स्टेरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। ठिकनेस 7.98mm और वजन 187 ग्राम है।

जानें कीमत..

कीमत कि बात करें तो 8जीबी+ 128जीबी वेरिएन्ट कि कीमत करीब 16,150 रुपये तक होगी। वहीं 12जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत भारत में करीब 33 हजार रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews