आ रहा है Redmi Note 14S, जल्द होगी भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, इतनी है संभावित कीमत, जानें डिटेल 

रेडमी नोट 14S भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत लीक हो चुकी है। यह मीडियाटेक Helio G99 अल्ट्रा SoC से लैस होगा।
Redmi Note 14S

भारत में रेडमी नोट 14 सीरीज काफी पहले लॉन्च हो चुका है। मार्केट में इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक देने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप और भारत में “Redmi Note 14S” की पेशकश जल्द हो सकती है है। स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी अब तक लीक हो चुकी है। इससे कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। अब डिजाइन कीमत और फीचर्स को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। कह जा रहा है कि इसका डिजाइन काफी हद तक रेडमी नोट 13 प्रो 5G से मिलता-जुलता होगा। फ्रंट में सेंटर पंच होल स्लॉट मिल सकता है। बैक के टॉप-कॉर्नर में तीन कैमरा सेंसर के साथ एक एलइडी फ्लैश यूनिट दिया गया है। कंपनी ने रेडमी नोट 14एस से जुड़ी कोई भी घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है।

प्रोसेसर, स्टोरेज और बैटरी

लीक के के मुताबिक स्मार्टफोन मीडियाटेक Helio G99 अल्ट्रा SoC से लैस होगा। 8GB रैम के साथ 256 जीबी ऑन बोर्ड स्टोरेज मिल सकता है। डिवाइस एंड्रॉयड 14 बेस्ट हायपर ओएस से संचालित होगा। इसके अलावा 5000mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

डिस्प्ले और कैमरा 

कहा जा रहा है कि रेडमी का यह स्मार्टफोन फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। बैक में प्राइमरी कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ मिल सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा भी कैमरा सेटअप में शामिल होगा। वही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मिल सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन वाई-फाई 6, एनएफसी कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ 5.2 के साथ आ सकता है।

क्या है संभावित कीमत?

स्मार्टफोन की संभावित कीमत भी सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडमी नोट 14एस 240 यूरो यानी करीब 22,600 रुपये में उपलब्ध हो सकता है। इसके तीन कलर  वेरिएंट मार्केट में बिक सकते हैं-ब्लैक ग्रीन और पर्पल।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews