Honor 90 Review: 200MP का दमदार कैमरा, स्लो लग सकता है प्रोसेसर, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Honor 90 Review: 200MP का दमदार कैमरा, स्लो लग सकता है प्रोसेसर, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Honor 90 Review: ऑनर ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन के साथ एक बार फिर एंट्री ले ली है। जी हाँ लंबे समय तक सुर्खियां बटोरने के बाद Honor 90 भारत में लॉन्च हो चुका है। फोन का डिस्प्ले और कैमरा इसे खास बनाता है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन का लुक भी काफी आकर्षक है। यह कंपनी ने मिड-रेंज स्मार्टफोन में से एक है। जिसकी कीमत 37,999 रुपये है, जो कुछ ग्राहकों फीचर्स के हिसाब से ज्यादा लग सकती है।इसके अलावा देश में 400 सर्विस सेंटर हैं, लेकिन सर्विस के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

डिजाइन

ऑनर 90 के बैक में ओवल शेप का कैमरा दिया गया है, जो इसे आकर्षक बनाने में मदद करता है। इसका रियर पैनल पॉलीकार्बोनेट की तरफ दिखता है, लेकिन असल में यह ग्लास है। ग्लॉसी ग्लास रियर के साथ स्मार्टफोन के मिडनाइट ब्लैक, डायमंड सिल्वर और एमर्रल्ड ग्रीन कलर उपलब्ध होंगे।

प्रोसेसर, स्टोरेज और सॉफ्टवेयर

डिवाइस को Snapdragon 7 Gen 1 से लैस किया गया है, जो यूजर्स को निराश कर सकता है। क्योंकि मार्केट में कई डिवाइसेस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ आने वाले हैं। लेकिन इस फोन का प्रोसेसर आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 जैसा परफॉरमेंस देगा। यह एंड्रॉयड 13 MagicOS 7.1 पर आधारित है। इसमें दो मेजर एंड्रॉयड अपडेट्स भी मिलेंगे। हैंडसेट 5जी तो सपोर्ट करता है लेकिन VoNR सपोर्ट नहीं मिलता है। वहीं बेस वेरिएन्ट में 256 जीबी स्टोरेज मिलता है और टॉप मॉडल में 512जीबी स्टोरेज दिया गया है। इसमें बेकार और गैर-जरुऋ ऐप्स या ब्लोटवेयर नहीं मिलते हैं।

डिस्प्ले

ऑनर 90 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5क् रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। नेटफलिक्स यूजर्स को HDR सपोर्ट भी मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स हा। काफी हल्का भी है, फोन का वजन 183 ग्राम है।

बैटरी

Honor 90 का भारतीय मॉडल 5000mAh बैटरी और 66W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन एक बार चार्ज करने पर एक दिन तक चल सकता है। निराशाजनक बात यह है कि बॉक्स में चार्जर भी नहीं मिलता। ग्राहकों को अलग से खरीदना होगा। लेकिन पहले सेल में फ्री चार्जर मिल रहा है। सेल की शुरुआत 18 सितंबर से होगी।

कैमरा

कैमरा की बात करें तो यह भले ही इसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है, लेकिन इसमें OIS सपोर्ट नहीं मिलता। हालांकि फोटोग्राफी को लेकर यह यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। फ्रंट में 40 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है, जो यूजर्स को पसंद आ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews