Samsung Galaxy A-Series Launch Event: भारत में जल्द लॉन्च होंगे सैमसंग के 3 नए 5G स्मार्टफोन्स, यहाँ जानें

Samsung Galaxy A-Series Launch Event: भारत में जल्द लॉन्च होंगे सैमसंग के 3 नए 5G स्मार्टफोन्स, यहाँ जानें

Samsung Galaxy A-Series Launch Event: भारत में सैमसंग के कई स्मार्टफोन्स शानदार एंट्री लेने वाले हैं। जिसके लिए कंपनी ने एक टीज़र भी जारी किया है। साउथ कोरियन कंपनी इस साल अपने कई प्रोडक्टस भारतीय बाजारों में उतारने के लिए तैयार बैठी है। 18 जनवरी 2023 को एक लॉन्चिंग ईवेंट का आयोजन दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान गैलक्सी ए सीरीज के कई मॉडल्स से पर्दा हटेगा। इनमें से कुछ की चर्चा लंबे समय से है। तो कुछ ने हाल में ही सुर्खियां बटोरना शुरू किया है। हालांकि अब तक कंपनी स्मार्टफोन्स के नाम को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है। लेकिन इससे जुड़े कई अंदाजे लगाए जा रहे हैं।

कंपनी द्वारा शुरू की गई माइक्रोसाइट के मुताबिक नया ए सीरीज तीन रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें ऑसम ब्लैक, ऑसम बरगंडी और ऑसम ग्रीन शामिल हैं। इतना ही नही डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी भी देखने को मिली है। एक स्मार्टफोन 6.6 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में दस्तक देगा। इस डिवाइस को Galaxy A54 या A34 बताया जा रहा है। बता दें कि दोनों ही स्मार्टफोन किसी भी मार्केट में लॉन्च नहीं हुए हैं। हालांकि इन्हें अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा जा चुका है। वहीं इससे पहले गैलक्सी A14 यूएस में लॉन्च हो चुका है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

माइक्रोसाइट को देखकर तीनों ही स्मार्टफोन के कैमरा डिजाइन में फर्क करना थोड़ा मुश्किल है। तीनों में 3 रिगस बैक में मिलता है। कोई मॉड्यूल भी नहीं दिया गया है। साथ ही ए-सीरीज में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। तीनों ही स्मार्टफोन 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेंगे। अब तक प्रोसेसर और अन्य फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में यूजर्स का इंतजार कंपनी खत्म करेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews