कुछ दिनों में लॉन्च होंगे Samsung के दो नए सस्ते स्मार्टफोन, 10 हजार से भी कम होगी कीमत, यहाँ जानें फीचर्स

कुछ दिनों में लॉन्च होंगे Samsung के दो नए सस्ते स्मार्टफोन, 10 हजार से भी कम होगी कीमत, यहाँ जानें फीचर्स

Upcoming Smartphone: मार्केट में बहुत जल्द सैमसंग अपने ए सीरीज के नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रहा है। इसके फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। इस सप्ताह Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e लॉन्च होने वाला है। यह कंपनी के किफायती स्मररफोन में से एक है। पेशकश से पहले ही इनके फीचर्स सामने आ चुके हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में रैम प्लस फीचर और 8जीबी सपोर्टिंग रैम दिया गया है।

Samsung Galaxy A04 सीरीज के फीचर्स

भारत में गैलक्सी ए-सीरीज सबसे प्रसिद्ध मॉडल है। जो कम कीमत में मिलने वाले शानदार फीचर्स के लिए जाना जाता है। कुछ महीने पहले ही कंपनी ने गैलक्सी A04S को भारतीय बाजारों के लिए लांच किया था। रिपोर्ट की माने तो Samsung Galaxy A04 और दूसरे मॉडल की कीमत 10,000 रुपये से भी कम होगी। दोनों ही डिवाइस Geekbench और बीआईएस पर देखा गया था। जिससे इनके मॉडल नंबर और कुछ अन्य जानकारियों से पर्दा हटा था। सैमसंग गैलक्सी A04 मीडियाटेक हेलिओ G35 SoC प्रोसेसर के साथ Rogue GE832 GPU मिल सकता है। साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

सैमसंग गैलक्सी A04S

कहा जा रहा है की स्मार्टफोन के फीचर्स काफी हद्द तक गैलक्सी A04S से मिलते-जुलते होंगे। बता दें की इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस स्क्रीन 720×1560 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ मिलेगा। इसमें सैमसंग Exynos 850 चिपसेट दिया गया था। इसके अलावा हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल सेंसर, 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा के साथ मिलता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेफि कैमरा मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews