Samsung ला रहा है सस्ता स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक, जल्द होगी भारत में एंट्री

Samsung ला रहा है सस्ता स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक, जल्द होगी भारत में एंट्री

New Smartphone: सैमसंग अपना नया स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकता है। हाल में Samsung Galaxy A14 की पेशकश मलेशिया में की गई थी और भारतीय बाजारों में भी यह जल्द नजर आ सकता है। डिवाइस के कीमत और फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। यह कंपनी ने किफायती डिवाइसेस में से एक होगा, जिसकी कीमत 15 हजार से कम होगी।

स्मार्टफोन के दो स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग-अलग होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलक्सी A14 4जी के 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 13,999 रूपये हो सकती है। वहीं 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये हो सकती है।

सैमसंग का नया स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 4 जीबी रैम मिलेगा। डिवाइस एंड्रॉयड 13 वन UI Core 5 पर आधारित होगा।

बात गैलक्सी ए-14 के अन्य फीचर्स की करें तो हैंडसेट में 6.6 इंच एलसीडी टचस्क्रीन 1080 x 2408 रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews