Samsung Galaxy A55: आ रहा है सैमसंग का नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन, मार्च में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक, जानें डिटेल

upcoming smartphone

Samsung New Smartphone: सैमसंग मार्केट में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। गैलेक्सी A सीरीज में नया फोन जुडने वाला है। अगले महीने Samsung Galaxy A55 5G लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन के फीचर्स, डिजाइन और लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है। हालिया लीक के मुताबिक फों 11 मार्च को जर्मनी में लॉन्च होगा। स्मार्टफोन के चार कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें नेवी, ब्लू, व्हाइट और पर्पल शामिल हैं।

Samsung Galaxy A55

प्रोसेसर

गैलेक्सी A55 6.6 इंच AMOLED डिस्पले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। डिवाइस Exynos 480 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 6GB/8GB रैम 128 जीबी/256 जीबी स्टोरेज के साथ मिल सकता है। माइक्रोSD कार्ड स्लॉट एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए उपलब्ध होगा। यह एंड्राइड 14 पर आधारित होगा।

ऐसे होंगे फीचर्स

स्मार्टफोन आईपी67 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो फोन को गंदगी और पानी से बचाएगा। इसमें इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुएल स्पीकर, वाई-फाई 6ax, ब्लूटूथ 5.3 और एनएफसी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 5000mAh की बैटरी के साथ 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

कैमरा और कीमत

स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ), एक 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस बैक पैनल में मिलेगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट और इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है। अब तक इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है ।  रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस की कीमत 35,000 रुपये से लेकर 45, 000 रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews