आ रहा है Samsung का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, जानें कब हटेगा इससे पर्दा

आ रहा है Samsung का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, जानें कब हटेगा इससे पर्दा

Samsung Galaxy A55: सैमसंग अपना नया बजट-फ़्रेंडली स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। यह डिवाइस इस साल मार्च में लॉन्च हुए सैमसंग गैलक्सी ए54 का सक्सेसर है, जिसका नाम सैमसंग गैलक्सी ए55 होगा। पिछले मॉडल की तुलना में स्मार्टफोन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब इसके कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है।

प्रोसेसर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलक्सी ए55 के चिपसेट आइडी की टेस्टिंग जारी है। कहा जा रहा है कि डिवाइस का प्रोसेसर AMD GPU से लैस होगा, जिससे इमेज प्रोसेसिंग बेहतर होगा। साथ ही AI परफॉरमेंस भी जोड़ा जा सकता है। स्मार्टफोन के Exynos 1480 SoC से लैस होने की संभावना सबसे अधिक है।

डिजाइन और कैमरा

वहीं इसके डिजाइन में कुछ बदलाव नहीं होगा। सभी A-सीरीज स्मार्टफोन की तरह यह भी गैलक्सी एस23 अल्ट्रा जैसे रियर पैनल डिजाइन के साथ आ सकता है। साथ में IP67 या IP68 सपोर्ट भी मिलता है, जो डिवाइस लो पानी और डस्ट से बचाने में मदद करेगा। वहीं हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिल सकता है। हालांकि इसकी इमेज क्वालिटी पहले से बेहतर होने की संभावना है।

कीमत और लॉन्च का समय

Samsung Galaxy A55 अगले साल मार्च में लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि फिलहाल इसके प्रोसेसर की टेस्टिंग यूरोपियन मार्केट में जारी है। साउथ कोरियन कंपनी ने डिवाइस को लेकर कोई भी अधिकारी घोषणा नहीं की है। गैलक्सी ए-सीरीज ब्रांड के मिड-रेंज फोन लाइनअप है। हाल ही में लॉन्च हुए गैलक्सी ए-54 की शुरुआती कीमत 38, 999 रुपये है। उम्मीद है कि अपकमिंग हैंडसेट की कीमत भी 50, 000 रुपये से कम होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews